22 May Rashifal: इन 4 राशि वालों के लिए खुशियां लाया है आज का दिन, धन लाभ के हैं योग

22 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 मई 2021 राशिफल | 22 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पुरानी निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की आज किस्मत मेहरबान रहने वाली है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उससे पहले सोच-विचार जरूर करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। उन्नति के अवसर हाथ लग सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कार्यालय में सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। समाज में नए-नए व्यक्तियों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है। मान-सम्मान बढ़ेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी की भी बातों में ना आएं अन्यथा आप अच्छा अवसर खो सकते हैं। उन्नति और धन लाभ मिलने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो फलदाई साबित होगा। कार्य क्षेत्र में नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में कार्यों में मन लगाना थोड़ा कठिन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन काफी विचलित रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। अचानक किसी मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिसके बाद आप कुछ अच्छा महसूस करेंगे। आप अकेले समय व्यतीत ना करें। आपको किसी ना किसी काम में बिजी रहना चाहिए, इससे मानसिक चिंता थोड़ी कम रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले के लंबित पड़े कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी का मामला बहुत जल्द सुलझ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। लोन संबंधित कामों में सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छा समाचार मिलने के संकेत है, जिससे घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, जिससे मन को सुकून मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति मिलने के योग हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवन।साथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करने वाले हैं प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को धन संबंधित मामलों में फायदा हो सकता है। कार्यस्थल में सब कुछ आपके अनुसार होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। वाहन के प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। घर के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, विदेश जाने के इच्छुक जातकों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट कचहरी के पुराने मामलों में जीत हासिल हो सकती है। प्रेम जीवन में अनबन होने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। दफ्तर में क्षमता निखारने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।