25 March Rashifal: इन 2 राशियों को हो सकता है नुकसान, इन कामों से रहें दूर, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

25 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 मार्च 2021 राशिफल | 25 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आपका मन काफी निराश रहेगा। आप लगातार कोशिश करते रहे आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली जातको से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। कामकाज में मन मुताबिक फायदे मिलेंगे। आपका मन खुश रहेगा। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। प्रभावशाली जातको के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पुराने संपर्कों से आपको फायदा मिल सकता है। कुछ जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज खुद पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप किसी से भी ज्यादा हंसी मजाक ना करें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण थोड़ा कठिन रहेगा। अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। मन में बहुत सी बातें उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी निराश नजर आएंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के साथ पूरा कीजिए, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से अधिक मजबूत रहेंगे। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के कामकाज में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत पूरा साथ देने वाली है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का मन सामाजिक कार्यों में अधिक लगेगा। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच-विचार जरूर करें। कोई भी काम करने से पहले मन को शांत रखना बहुत ही जरूरी है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। ऑफिस का माहौल हंसी-मजाक भरा रहेगा। सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर अपने काम पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी काफी खुश रहने वाले हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। लाभकारी योजना हाथ लग सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। वाहन और मकान खरीदने की योजना बन सकती है। कारोबारियों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का सामाजिक मेलजोल अधिक रहेगा। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।