25 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों का उत्तम रहेगा दिन, परिवार में आएंगी ढेरों खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके पुराने काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो आज वह चिंता समाप्त होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको उनसे बचना होगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को आज अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कत हो सकती है। आपको कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका असर पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप अत्यधिक लाभ कमाने के चक्कर में अपने छोटे लाभ के अवसरों को भी गंवा देंगे। किसी मित्र की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज हो सकती है। यदि आपको आंखों में दर्द या पानी जैसी समस्या है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। आज आप माता को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने ले जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन धन के मामले में उत्तम नजर आ रहा है। आपके अधूरे काम भाग्य से पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर आप सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको धन संबंधित योजनाओं में निवेश करना बेहतर रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके लिए दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। आप किसी नई संपत्ति को खरीदने का मन बना सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो लोग किसी राजनीति में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको गुस्सा करने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में कुछ मुश्किलें बढ़ने से आपका मन परेशान रहेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी संतान आज आपकी किसी बात से नाराज हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी पुरानी नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आज परिवार में किसी नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नज़र आ रहे हैं. आप हर काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज किसी पार्ट टाइम काम को करने की सलाह आपके किसी मित्र द्वारा मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज साथी की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।