26 मार्च 2023 राशिफल: सूर्यदेव की कृपा से 3 राशियों का दिन रहेगा लाभकारी, मिलेगा कोई शुभ समाचार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपकी वाणी को देखकर लोग आपसे आकर्षित रहेंगे, जिससे वह आपसे दोस्ती रखने की चेष्टा करेंगे। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने अधूरे कामों को निपटा लेंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। घरेलू कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। बिजनेस में कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। कानूनी संबंधित मामलों में आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी वह पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट होने के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको कार्य क्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपका मन खुश रहेगा। जो व्यक्ति किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आ रहे हैं लेकिन फिर भी वैसे पूरे ना हो सकेंगे। काम में आज आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। संतान से आप किसी गलती होने के कारण आज परेशान रहेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाकर रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से मजबूत नजर आ रहा है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ होने के योग हैं। कुछ काम आज संतान आपकी मर्जी के बिना करेगी, जिससे आपको बुरा तो लगेगा। सगे संबंधियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखने होंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम के लिए कोई एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। यदि आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी रखें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको यदि संतान के कैरियर को लेकर कोई चिंता थी, तो आज उसके लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। आपको कोई नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लीजिए। किसी काम में लापरवाही बिल्कुल भी ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आज पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। कला और कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ होने के योग हैं। आपको अपनी योजनाओं से अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। करीबियों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्य भी व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लीजिए। टीमवर्क के जरिए काम करके आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। आपकी सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है।