27 फरवरी 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, महादेव का रहेगा विशेष आशीर्वाद

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात करेंगे, जो आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज के दिन एक लक्ष्य पर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भाई बहनों के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करनी चाहिए। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आप अपने परिवार के बड़ों की सलाह जरूर लीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज अपनी बुद्धिमानी से लंबे समय से लटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर कोई मतभेद चल रहा था, तो वह समाप्त हो जाएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो व्यक्ति विदेश की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से आपको लाभ होगा। आज आपके कुछ मित्र आपकी समस्याओं को सुलझाने आपकी मदद कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं, जिसके चलते आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से संतान से संबंधित कुछ योजनाओं को बनाने को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिले, तो आप जरूर कीजिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी आपकी पूरी रुचि जागृत होगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आज आपको कुछ पुण्य कार्य करने का मौका मिल सकता है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा क्योंकि उनको व्यवसाय संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनकी सलाह से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को उधार पैसा दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों में चल रहे आपसी वाद विवाद में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। निजी मामलों में आप अपनी रूचि बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से बड़े अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार में आ रही समस्या दूर होगी। आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। कामकाज में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभव लोगों से सलाह जरूर लें। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात शेयर मत कीजिए। संतान के करियर को लेकर अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना चाहिए। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी ठीक नजर आ रहा है। यदि आप किसी बात से परेशान चल रहे थे, तो उससे छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि हानि हो सकती है। माताजी की तबीयत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आपकी अपने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। कामकाज में आप खूब मेहनत करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। आप एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपको अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखना चाहिए। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन आज किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। मामा पक्ष से आपको फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। नए नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वो आपके भरोसे को तोड़ सकता है।