27 मार्च 2023 राशिफल: आज 4 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे, महादेव की कृपा से मिलेगी मनचाही सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। धन-धान्य ने में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी नए मेहमान के आगमन से आपकी खुशी बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में माहौल काफी अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, इससे आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी संचय करके जरूर रखना होगा। किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। कामकाज के मामले में दिन काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को मुनाफा मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको अजनबी लोगों की बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं ,तो उससे आपको अच्छा लाभ होने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। एक से ज्यादा स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती हुई नजर आ रही है। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति मिलेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको लेनदेन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी होगी और आप किसी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो आपके लिए समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। नेतृत्व क्षमता को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापारिक मामलों में सक्रियता आएगी और किसी से किए हुए वादे या वचन को आप समय रहते पूरा कर देंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी समझदारी से हर कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपको अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन कमजोर नजर आ रहा है। यदि आपको कोई पुराना रोग था, तो वह फिर से उभर सकता है जिसके कारण समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए अच्छा साबित होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। निजी मामलों में आपको सावधान रहना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी काम को आप पूरे उत्साह और लगन के साथ करेंगे, तो आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। दोस्तों के साथ यदि किसी प्रकार की बहसबाजी चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। अविवाहित व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। नए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। लेकिन आप शान शौकत और दिखावे में अत्यधिक खर्च मत कीजिए, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद प्रसन्न रहेंगे।