28 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 3 राशियों का दिन रहेगा शानदार, होगी अच्छे पद की प्राप्ति, धन लाभ के संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही शानदार नजर आ रहा है, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत खास रहेगा। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। निजी जिंदगी में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। शासन में सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलने से आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। संतान को कोई नई नौकरी मिलने की संभावना है, जिससे उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है लेकिन उसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उनको खुशी होगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। संतान के विवाह में अगर कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा क्योंकि वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच विचार करने के बाद ही लेना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको तरक्की तो मिलेगी लेकिन लोग आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। धन प्राप्ति के मार्ग प्राप्त होंगे। आपके किसी पुराने लेन-देन को आपको समय रहते उतारना होगा, नहीं तो वह आपसे वापस मांगने आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है जिसके बाद आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो वह आपके ऊपर हानि होने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी से अगर कोई मतभेद चल रहा था, तो आज समाप्त हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन नरम-गरम रहेगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑनलाइन काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं, जिससे उन्हें कमाई के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार कर रहे व्यक्तियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको आज संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उनकी स्थिति में पहले से सुधार होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए उत्तम नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार करने के बाद ही लीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आप किसी बात को लेकर बाहरी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर सकते हैं, जिससे आपके काम आसानी से बन जाएंगे। नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर काफी परेशान रहने वाला है। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। आप अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो आगे चलकर समस्या हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन धन के मामले में बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है, क्योंकि आपको एक से ज्यादा स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज वह साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, जिसके बाद वह किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। माता-पिता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का समय बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो हाथ आजमा सकते हैं। आज अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। अचानक खर्चा बढ़ने की वजह से मन काफी परेशान रहेगा और आप उन पर लगाम लगाने की कोशिश, तो करेंगे लेकिन आपकी वह कोशिश नाकामयाब रहेगी। आप किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए।