28 जून 2023 राशिफल: आज 3 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे, तरक्की और धन लाभ के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से आप चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी चतुराई से हर काम को समय रहते पूरा करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला में लेने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपके चारों तरफ का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आपको जल्दीबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा और सहस से आज आप आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अचानक घर में मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी रिश्तेदार से फोन पर शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने हर काम को समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विकास के पद पर आज आप आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपको अपनों के सहयोग से आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अचानक किसी रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने बेहतर प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कामकाज की शुरुआत कर रहे व्यक्तियों को आज एक लक्ष्य पकड़कर चलना होगा। आप अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें क्योंकि कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साहस से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूर करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यक्तिगत मामलों में आपके प्रयास सकारात्मक रहेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में आप अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपको जोखिम भरे कामों से बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आज आप कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं, नहीं तो बाद में आपको इससे कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। जहां पर जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको खुशी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन किसी संपत्ति संबंधित मामले के लिए काफी अच्छा साबित होगा। सामूहिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज उसमें तेजी देखने को मिलेगी। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपकी तरक्की होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।