अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने छैया-छैया गाने पर लगाए जमकर ठुमके, Video हुआ वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर 38 साल के हो गए हैं। अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। वहीं 25 जून की रात उन्होंने प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके गेस्ट काफी मस्ती के मूड में नजर आए। इस पार्टी में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और बहन अंशुला कपूर भी पहुंची थीं। इस दौरान अंशुला कपूर के साथ रोहन ठक्कर भी नजर आए। वहीं मलाइका अरोड़ा ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अपने डांस से पूरा समा बांध लिया। बर्थडे पार्टी से इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा को जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में झूमकर नाचीं। मलाइका अरोड़ा के डांस ने उनकी इस पार्टी को और खास बना दिया। अब इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के डांस का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

छैया-छैया गाने पर मलाइका ने किया डांस

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने बीती रात अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। अर्जुन कपूर की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका अरोड़ा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा शाहरुख खान की फिल्म “दिल से” के गाने “छैया छैया” पर डांस करती हुई दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


मलाइका ने पार्टी में जिस तरह के मूव्स से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने सिर्फ अपने डांस मूव्स से नहीं बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बना दिया था। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ऑफ व्हाइट गाउन पहने हुए नजर आईं थीं, जिस पर रेड हार्ट बने हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक बूट्स पेयर किए थे। इस पार्टी में जो भी गेस्ट मौजूद थे, वह भी मलाइका अरोड़ा के साथ कदम थिरकाते हुए दिखे। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा के इस गाने पर पार्टी में आए मेहमान हुटिंग भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

मलाइका के तलाक के बाद सुर्खियों में आया कपल

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने साल 2016 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था, जिसके बाद से ही उनके और अर्जुन कपूर के बीच लिंक अप की खबरें शुरू हो गई थीं। दोनों ने काफी वक्त तक अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था लेकिन अर्जुन कपूर के 34वें बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें शेयर कर दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया, जिसके बाद से ही दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। हालांकि, दोनों कब शादी करेंगे? इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।