30 जून 2023 राशिफल: आज इन 6 राशियों पर मां संतोषी की रहेगी विशेष कृपा, भाग्य देगा भरपूर साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ जरूरी मामलों में चुप्पी बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लीक हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आपकी आमदनी तो बढ़ेगी लेकिन कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं, जो ना चाहते हुए भी आपको करने पड़ेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज सफलता मिलने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जो व्यक्ति कामकाज की तलाश कर रहे हैं। उनको आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर और बाहर के कामों में तालमेल बनाएंगे, तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। परिवार में आप लोगों की समस्याओं को सुन सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल जाएगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसको मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। मानसिक शांति बनी रहेगी। जीवन स्तर में सुधार आएगा। धन संबंधित मामलों में यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो आज वह भी दूर हो जाएगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से आसानी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आप संतान को संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएंगे, तभी शिक्षा में आ रही समस्याओं को आसानी से दूर कर पाएंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय में पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप बिजनेस की योजना पर पूरा ध्यान देंगे और भविष्य के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कुछ नई योजनाओं से आज आपको अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता जी से आप अपने मन की किसी बात को शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। लेनदेन संबंधित किसी मामले में आपको जीत जरूर मिलेगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के पीछे लगे रहेंगे और उसे पूरा करके ही मानेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में किसी नई योजनाओं को लागू कर देंगे, जो आपको अच्छा फायदा देगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल जाएगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। किसी कानूनी मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की जरूरत होगी, तभी वह खत्म होता नजर आ रहा है। आप किसी से कोई बात कर रहे हैं, तो विनम्रता से करें नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।