31 जुलाई 2023 राशिफल: महादेव की कृपा से इन 2 राशियों के बुलंदियों पर रहेंगे सितारे, मिलेगा धन और सौभाग्य का सुख

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको किसी जरूरी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा किसी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोग आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से परिचित हो पाएंगे। आज आपको कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। जो विद्यार्थी घर से दूर पढ़ाई कर रहे हैं, वह अपने घरवालों से मिलने जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में ढेरों खुशियां आएंगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। प्रेमियों के लिए समय बहुत खास रहेगा। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी भी अजनबी जल्दी भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे करने का अच्छा मौका है। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनचाही जगह पर हो सकता है, जिससे सारी चिंता दूर हो जाएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से काफी बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत खास नजर आ रहा है। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय शानदार नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होंगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। परिवार से खुशी की खबर मिल सकती है। ट्रांसफर में आ रही रुकावट आज दूर होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको प्रोजेक्ट में दोस्तों की मदद मिलेगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। राजनीति में आपका पद बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रुके हुए कामों को पूरा करने का सही समय है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ सकेंगे। दांपत्य रिश्ता और मजबूत बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। आप अपने घर पर मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।