4 जुलाई 2023 राशिफल: सावन के पहले दिन बना अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगा बड़ा फायदा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपको कोई बड़ा निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। आपको लाभ जरूर मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस आने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खर्च से भरा रहेगा। आपके बढ़ते खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे। लेकिन यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर कीजिए। कुछ नए लोगों से संपर्क बनाने में आप सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। किसी कानूनी वाद-विवाद में जीत मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले व्यक्ति कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी प्रॉपर्टी के मामले में आपको अच्छा लाभ होने के योग हैं। अगर आप सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे बेचैनी महसूस करेंगे। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको किसी पर भी ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ नए लोगों से दोस्ती होगी और कुछ नए संपर्क बनाने में सफल रहेंगे। आप अपनी समस्याओं को लेकर अपने किसी गुरुजन से बातचीत कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आपको किसी पुरानी संपत्ति से अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। यदि आपने किसी काम में लापरवाही दिखाई, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। धन संबंधित मामलों में आज आपको किसी की मदद मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इसलिए आपको आराम करने की भी जरूरत है। आप अपने घर की जरूरतों की पूर्ति पर अच्छा-खासा पैसा खर्च करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है। यदि आपको कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। कार्य क्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी करीबी को यदि कोई सलाह मशवरा देना पड़े, तो बहुत सोच समझ कर दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। लेन-देन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए। तनाव रहने के कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ना होगा। आप अपने धन संबंधित समस्याओं को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचारकर निवेश करना होगा। घर में किसी पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको आज किसी नए मकान, दुकान, प्लॉट, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी में जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप माता जी को अपने मन की किसी इच्छा को बताएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप आज बीते पल की कुछ यादों को ताजा कर सकते हैं। अगर आपने संतान को कोई जिम्मेदारी दी, तो वह उस पर खरी उतरेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की आप हर संभव कोशिश करेंगे।