सावन में घर में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, आएगी सुख-समृद्धि, हमेशा रहेगी शिव की कृपा

4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन के महीने में भगवान शिव जी की अपने भक्तों पर विशेष कृपा होती है। इस साल सावन का महीना बहुत ही खास होगा। इस साल सावन 2 महीने का रहेगा। इस बार कुल 59 दिन का सावन रहेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान किए जाने वाले शुभ कार्यों का दोगुना फल मिलेगा। इसलिए सावन के महीने में वही कार्य करने चाहिए जो भगवान शिव जी को प्रिय हो। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस समय का शिव भक्त लंबे समय से इंतजार करते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से सब से जल्द प्रसन्न होते हैं। सावन के हर सोमवार व्रत रखने के साथ-साथ भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। वहीं वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में भी सावन माह को लेकर कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। अगर सावन महीने में कुछ विशेष पौधे लगाए जाएं, तो इससे इंसान का भाग्य खुलता है। सावन माह में अगर शिव जी के प्रिय पौधे घर में लगाया जाए, तो अपार धन की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं सावन में कौन से पौधे लगाने से हमारा भाग्य चमक सकता है।

बेलपत्र का पौधा

सावन के महीने में भगवान शिव जी के भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं। भगवान शिव जी को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। ऐसा बताया जाता है कि जिस घर के सामने बेलपत्र का पौधा होता है, वहां कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है। ऐसी जगह पर मां लक्ष्मी जी की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है। इसलिए सावन के महीने में आप अपने घर में बेलपत्र का पौधा जरूर लगाएं।

पीपल का पौधा

सावन के महीने में आप पीपल का पौधा भी लगा सकते हैं। सावन महीने में रोजाना पीपल के पौधे को जल देने से भी खूब पुण्य मिलता है। वहीं हर शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर की नकारात्मकता भी खत्म होती है। ऐसा करने से आपके घर आपके साथ होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो जाती है।

शमी का पौधा

सावन महीने के किसी भी शनिवार को घर में शमी का पौधा लगाया जा सकता है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाएं तरफ लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इससे भगवान शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

तुलसी का पौधा

भगवान शिव जी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता लेकिन सावन महीने में घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए कार्तिक महीना भी काफी शुभ माना जाता है। घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करें।

केले का पेड़

केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। सावन की एकादशी पर घर के पीछे केले का पेड़ लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे कभी भी घर के सामने की ओर नहीं लगाना चाहिए। दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से केले के पौधे में जल डालें।