राशिफल: इन 4 राशियों के करियर में शनिदेव की होगी कृपा, शनिवार के दिन गरीबों को दें दान

मेष: 

मेष राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन नतीजे लाएगा। शनिवार के दिन की सभी परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहने वाला हैं। कुछ मामलों में आपको सफलता भी मिल सकती है। हालांकि कुछ छोटी मोटी परेशानियों से आपका मन खराब हो सकता है। मानसिक तनाव के चलते आपकी अपने जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें। किसी को पैसा उधार देने से बचें।

वृष:

शनिवार का दिन वृष राशि के लिए आरामदायक साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन आराम में गुजरेगा और व्यापारिक लोगों के लिए कई नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। आपको अपने व्यापार में आज अच्छा खासा मुनाफा भी देखने को मिलेगा जिसकी आपने उम्मीद तक नहीं की होगी। आज के दिन आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। वहीं परिवार के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा। पैसे का लेनदेन सोच समझकर करें।

मिथुन:

शनिवार का दिन मिथुन राशि के लिए लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला दिन हो सकता है। कुछ काम आपको मुश्किलों में डाल सकते हैं। लेकिन आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिस्थितियों के बदलने से कुछ मामलों में आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। लेकिन अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में ही रहें। घर में बढ़ रहे खर्चों से आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं लेकिन आज से अगर आप खर्चों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे तो भविष्य में आपको बहुत लाभ मिलेगा।

कर्क:

इस राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कई लाभ लेकर आया है। आज के दिन इस राशि के लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और पुराने सभी अटके हुए कार्यों को पूरा भी कर पाएंगे। आज का दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं और आप काफी बचत कर पाएंगे। हालांकि कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह:

सिंह राशि के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। आज थोड़ी कूटनीति आपको वह तरक्की दिला सकती है, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इन सब में अपनी प्रायोरिटिज को ना भूलें। आज आपके लिए कुछ नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। परिवार में आप भावनात्मक रूप से काफी दबे हुए महसूस कर रहे है इसलिए आज अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। जीवनसाथी के लिए अलग समय निकालकर थोड़ा भविष्य की बातें शेयर कर सकते हैं।

कन्या:

कन्या राशि के लिए आज के दिन अपनी ऊर्चा उन कामों पर खर्च कर सकते हैं जो उनके लिए लाभदायक नहीं साबित होने वाले। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं और परिवार में भी पुरानी खटास दूर हो सकती है। आज के दिन अपने आप को काम पर फोकस करने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले। किसी दोस्त से आपको मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज थोड़ा प्यार से पेश आएं।

तुला:

तुला राशि के लिए शनिवार का दिन कुछ अच्छी सूचनाओं के साथ आ सकता है। आज आपको अपने करियर, व्यवसाय और जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद जाग सकती है। वहीं कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। हालांकि कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों का आज का दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा।

वृश्चिक:

आज के दिन आपको जल्दबाजी में कुछ फैसलों से गुजरना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं जिसके लिए आप बिलकुर तैयार नहीं रहेंगे। कुछ लापरवाही के चलते आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आप कुछ ऐसे काम की शुरूआत कर सकते है जो आपको भविष्य में लाभ देगा। व्यापार के मामले में लेन-देन करने से पहले सोच-विचार कर लें।

धनु:

धनु राशि के लिए शनिवार का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। आज आपको आत्मविश्वास की कमी के चलते निराशा मिल सकती है। कुछ ऐसी चीजें भी आपके साथ हो सकती हैं जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आपके अंदर कुछ साहस की कमी हो सकती है या किसी बात को लेकर बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। इससे आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसलिए ज्यादा सावधानी बरतें।

मकर:

आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए भागदौड़ भरा दिन रहने वाला है। आज आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे जो आपको कुछ पल के लिए बैचेन कर सकती हैं। शनिवार के दिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा और परिवार के साथ विचार विमर्श भी करना पड़ेगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। कामकाज में आपको थोड़ा मुनाफा मिल सकता है।

कुंभ:

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन बहुत अच्छा तो नहीं रहने वाला लेकिन कुछ मामलों में आपको खुशी मिल सकती है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखे वरना अपने इस गुस्से के चलते आपको कई परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। ऑफिस में आप अपने सहकर्मियों के काम की आलोचना कर सकते है। जिससे आपके सहकर्मी कुछ नाराज हो सकते हैं।आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। बच्चों के साथ थोड़े फुर्सत के पल बिताएं।

मीन:

मीन राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन शुभ हो सकता है। शनिदेव की कृपा से आज आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। किसी नए काम की शुरूआत या नई योजनाओं के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आज के दिन आप संपत्ति के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए शाम का समय शुभ होगा। घर में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। हालांकि परिवार में थोड़ी कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति के चलते मन-मुटाव हो सकता है। करीबी दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है।