8 जनवरी 2023 राशिफल: आज 6 राशियों के जीवन की परेशानियां होंगी दूर, सूर्य देवता रहेंगे मेहरबान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ बाहरी लोगों से भी अच्छे संपर्क रहने वाले हैं, जिनका आप पूरा लाभ उठाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो वह जल्दीबाजी में मत लीजिए। जमीन जायजाद से जुड़ा हुआ मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी वकील से सलाह मशवरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में काफी कठिनाई होगी। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको काम के सिलसिले में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जरूरी काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें, तो ही बेहतर रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। सुख-समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। कुछ नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आप धार्मिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से आज कुछ आगे बढ़ना होगा। आप किसी के भरोसे कोई भी काम ना छोड़े। यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए उत्तम नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका आज अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जितने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। काफी लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके कारण कोई वाद-विवाद बन सकता है। आप किसी व्यवसाय के कार्य के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। आप अपनी उर्जा को सही कामों पर लगाएं, तो बेहतर रहेगा। यदि आप किसी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार की वजह से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप कार्य क्षेत्र में किसी काम के पूरा होने पर विश्वास बनाए रखेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों की मदद मिल सकती है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपको निराशा हाथ लगेगी यदि आपने दूसरों से कुछ ज्यादा उम्मीद लगाई है, तो वह आज पूरी नहीं होगी। धन संबंधित मामलों में माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। जो व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज अपने साथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी अपने कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। कार्यक्षेत्र में अगर कोई किसी निवेश संबंधित योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा। आज आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।