9 जुलाई 2022 राशिफल: आज इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, हर काम में होगा जबरदस्त लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। बड़े से बड़े काम आप अपनी किस्मत के सहारे पूरे कर सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से आपको धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार होने की पूरी संभावना है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपना बिजनेस आगे बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप कोई बिजनेस डील फाइनल कर लेंगे, परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से आज राहत मिलने की संभावना है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। किसी रोचक अतिथि के आगमन से भर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ डिनर पर जाएंगे। सेहत तरोताजा रहने वाला है। व्यापार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपको अच्छा फायदा देगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपको नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन खुश होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। कपड़ा का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ फायदा होने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छी कंपनी के इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक रिश्तो में खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस राशि के शिक्षक जरूरी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कारोबार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। कई दिनों से किसी पसंदीदा वस्तु को लेना चाह रहे हैं, तो आज आप उसे खरीद सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की सब तारीफ करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी, जिस रिश्ते में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से दिल की बात कह सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। बच्चों के लिए दिन मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। रेस्टोरेंट का कारोबार कर रहे हैं व्यक्तियों की अच्छी इनकम होगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, साथी के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों की पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करने वाले हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर थोड़ा सीरियस होने की जरूरत है, आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। इस राशि के वकीलों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, आगे चलकर आपको इसका फायदा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में की गई मेहनत से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन व्यतीत करेंगे। आपका कोई बड़ा ऑर्डर पूरा होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग आज पुराने टॉपिक को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आपको अपने बड़े बुजुर्गों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, उनके साथ मनोरंजन करेंगे। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। किसी बड़े कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो पहले किसी बड़े की राय जरूर ले लीजिए। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सरकारी विभाग में कार्यरत व्यक्तियों के वेतन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।