1 अप्रैल 2022 राशिफल: महीने के पहले दिन इन 6 राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, मिलेगा रुका हुआ धन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद फायदेमंद नजर आ रहा है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में कुछ खास व्यक्तियों से बातचीत करने का मौका मिल सकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज माता-पिता की मदद से आपके कुछ खास काम पूरे हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत मजबूत नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। प्रेम जीवन में अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो वह खत्म होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। अगर आप व्यापार कर रहे हैं, तो आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। घरेलू जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जरूरी कामों में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। आप अजनबी व्यक्तियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। अचानक अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लाया है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको इसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिससे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिनाइयां लेकर आया है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। अचानक संतान को सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। जीवनसाथी के साथ आप भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से अच्छा नजर आ रहा है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी लेकिन ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट खराब हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आज आप किसी से सलाह ले सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। भाइयों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आप अपनी चतुराई से सभी कामों में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप काम के सिलसिले में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिनका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।