पति राज और बहन संग शिल्पा शेट्टी पहुंचीं गोल्डन टेंपल, दोनों हाथ जोड़ गुरुद्वारे में नतमस्तक हुईं एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ ही अपने अभिनय से देश के अलावा विदेशों के भी लाखों दिलों को धड़काती हैं। बॉलीवुड की फिट और हिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी की उम्र 47 साल की हो चुकी है परंतु आज भी खूबसूरती के मामले में यह आजकल की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपनी फैमिली के साथ पंजाब के अमृतसर में मशहूर धार्मिक स्थल गोल्डन टेंपल पहुंचीं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं पंजाब के अमृतसर में मशहूर धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में आए दिन लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। वहीं कई जानी-मानी हस्तियां भी गुरुद्वारे में अक्सर सीस झुकाने पहुंचती हैं। शिल्पा शेट्टी भी अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुईं।

शिल्पा शेट्टी ने फैमिली के साथ गोल्डन टेंपल के किए दर्शन

शिल्पा शेट्टी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं और उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए फैंस काफी बेताब भी नजर आते हैं।

शिल्पा शेट्टी बहुत ही जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और वह अपनी अगली फिल्म में वह एक पंजाबन का रोल अदा कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी अगली फिल्म “सुखी” को प्रमोट करने में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल के दर्शन किए।

शिल्पा शेट्टी ने अमृतसर पहुंचते ही सबसे पहले श्री दरबार साहिब पर माथा टेका, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की तस्वीर

शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह हरिमंदर साहिब में दोनों हाथ जोड़ चौकड़ी लगाकर नतमस्तक होती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी ने सिर पर सफेद रंग का दुपट्टा भी लिया हुआ है।

शिल्पा शेट्टी ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह।”

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी शेयर की तस्वीरें

वहीं शिल्पा शेट्टी की बहन व अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें से एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि शमिता शेट्टी अकेले दोनों हाथ जोड़ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें शमिता शेट्टी अपनी दीदी शिल्पा और जीजू राज कुंद्रा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।