13 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों का जबरदस्त रहेगा दिन, होगी कोई अधूरी मनोकामना पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा नजदीकी लोगों के साथ संबंध खराब होने की आशंका नजर आ रही है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आसपास का माहौल प्यार भरा रहेगा। आप अपनी कोशिशों से रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने में आप अधिक भागदौड़ करेंगे लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे, इससे काम को करने की गति को तेजी मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों की मदद से रुके हुए कामों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों को पहचान कर उनसे दूरी बना कर रखें। आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।v

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। जो व्यक्ति विदेश में काम कर रहे हैं उनका दिन सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिये।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। ऑफिस में मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसको करने में आप अधिक रुचि दिखाएंगे और समय पर पूर्ण कर लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे होंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। ऑफिस के पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा मत कीजिए अन्यथा कोई आपका फायदा उठा सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में ज्यादातर व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आप अपने सभी अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा।