13 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, अन्य दिनों से अच्छा रहेगा समय

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके रुके कार्य मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा सामान्य नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन विशेष रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप किसी नए व्यवसाय को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिनकी मदद से कुछ समस्याएं दूर हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आज कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपके संबंध मजबूत बनेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता की सेहत सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको सफलता हासिल होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। पिताजी की पूरी सहायता मिलेगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।विद्यार्थियों को पढ़ाई में जुट कर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको यदि किसी मजबूर व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो जरूर कीजिए। संतान की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी सकारात्मक नजर आ रहा है। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। परिवार के माहौल को ठीक बनाए रखने की कोशिश करें। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। बेवजह की चिंता अधिक रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप बुद्धिमानी से काम लीजिए। परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होने की संभावना नजर आ रही है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं, जिससे आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा भी करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।