14 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज ये 3 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, चमकेंगे किस्मत के सितारे, पढ़े राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपनी प्रतिभा से अन्य व्यक्तियों को प्रभावित करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से सभी कार्य सफल कर सकते हैं। अचानक धन कमाने के नए-नए रास्ते मिलेंगे, जिसका आपको लाभ उठाना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका भाग्य पूरा साथ देने वाला है। आपके अच्छे स्वभाव से दूसरे व्यक्ति काफी प्रभावित होंगे। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह से आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभ कमाने के लिए विशेष नजर आ रहा है। मनचाहा काम मिलने से आपका मन हर्षित होगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामले में लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा ने मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने जरूरी काम पर फोकस करने की आवश्यकता है क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। आपको कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप कोई भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। लोगों के प्रति आपकी निकटता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होने की संभावना है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को कोई फायदेमंद समझौता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सफलता हासिल होगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर से कुछ मीठा खाकर ही बाहर निकालें। आपकी सफलता का स्तर अन्य व्यक्तियों की तुलना में अधिक रहने वाला है। पैसों से जुड़े हुए बड़े फैसले सोच समझकर ही लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। कहीं भी पैसा खर्च करते समय आपको अपनी आमदनी का ध्यान जरूर रखना चाहिए अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपके काम को नई पहचान मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी, जिससे आप का लाभ बढ़ेगा। करियर के मामले में युवाओं को कुछ बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिल मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। घरवालों की मदद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधित कामों को ज्यादा महत्व दीजिए। भौतिक संसाधनों को संगठित करने में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप भविष्य के लिए कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। धन का निवेश करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत पूरा साथ देने वाली है। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। पदोन्नति और वेतन में वृद्धि की शुभ सूचना मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। खिलौने के कारोबार कर रहे व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। युवाओं को बेहतर नौकरी की तलाश रहेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी सहायता के लिए तैयार खड़े रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप खुद बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अजनबी व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।