20 मई 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों को किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, धन लाभ होने के बन रहे प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। शासन-सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आपने पहले किसी से कर्ज लिया हुआ है, तो आप उसे उतारने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से सभी समस्याएं दूर होंगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। दोस्तों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रहेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला निपट सकता है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी संतान द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी मेहनत का निश्चित रूप से फल प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपके बिजनेस की समस्या दूर हो जाएगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की वजह से वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें धन को भविष्य के लिए संचय करके रखना जरूरी है नहीं, तो बाद में उन्हें धन के लिए पछताना पड़ सकता है। आप अपने पिताजी से अपनी कुछ समस्याओं को शेयर करेंगे, जिनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। किस्मत के सहारे अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को ठीक समय पर पूरा कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए और आप हर संभव प्रयास करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई संपत्ति खरीदने की अभिलाषा पूरी हो सकती है। संतान को यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं। जो व्यक्ति सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं उन्हें सावधान रहना होगा अन्यथा उनका पैसा डूब सकता है। माता-पिता की सेवा में आप अपने दिन का कुछ समय लगा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप कुछ परेशान रहेंगे, जिसके चलते कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट हो सकती है। यदि आपका कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत होगा। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। शाम के समय शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घरेलू जरूरतों के पीछे कुछ पैसा खर्च करना पड़ेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। आज पूरे दिन आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर निपटा लेंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आसपास का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। परिवार में आपको मान-सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।