20 सितंबर 2021 राशिफल: आज 5 राशियों का खुशियों से भरपूर रहेगा दिन, कम मेहनत में मिलेगी अपार सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। घर में किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने जरूरी कामों को पहले निपटाने की कोशिश कीजिए। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी पूरी मदद करेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कामकाज के सिलसिले में कम मेहनत में अपार सफलता हासिल होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक तनाव खत्म होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा, वेतन में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद ख़तम हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। ज्यादा लाभ के चक्कर में आप कोई गलत कदम ना उठाएं अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। दोस्तों की मदद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। अचानक अच्छा खासा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। हर काम को पूरा करने में आज कम से कम समय लगेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ खुशियों भरा पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से कामकाज में अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। किसी खूबसूरत याद की वजह से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन खत्म हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। पैसों का लेनदेन करते समय आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल रखें अन्यथा किसी से बहसबाजी हो सकती है। कार्यस्थल में आप अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ेगी। किसी काम में अनुभवी व्यक्तियों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। परिवार के बड़े व्यक्तियों के आशीर्वाद से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी से किसी घरेलू समस्या को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आप किसी भी मामले का समाधान ठंडे दिमाग से कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत होगा। नौकरी के क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहने वाली है। आप अपने जरूरी कामों को पहले पूरा कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कारोबार में भारी मुनाफा मिलने की उम्मीद है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। शरीर में थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आपको आराम भी करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी पारिवारीरक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा।