21 फरवरी 2022 राशिफल: आज 4 राशि वालों के कष्ट दूर करेंगे महादेव, हर तरफ से मिलेंगे फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम पूरे कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिल सकती है। किस्मत पूरा साथ देगी, जिसके चलते हर तरफ से फायदे मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। रिश्तो में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। प्राइवेट कंपनी में काम करने वालों का ट्रांसफर होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कुछ अच्छी सूचना लेकर आया है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन ख़ुशी बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। दोस्तों और बुजुर्गों की तरफ से सहयोग प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा इसलिए अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आप अपनी कोशिशों से अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने खान-पान पर काबू रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। छात्रों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ेगी लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में तरह-तरह की बातें आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आगे चलकर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। राजनीति के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। दूरसंचार के जरिए से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।