22 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों के जीवन की मुश्किलें होंगी कम, किस्मत के बलबूते हर क्षेत्र में होगा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। पदोन्नति के साथ साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। आप अपनी किस्मत के बलबूते हर क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहने वाली है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अगर कोई काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। अगर कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की पूरी संभावना है। किसी पुराने कर्ज से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। व्यापार में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कामकाज में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। अचानक किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी भी अजनबी व्यक्ति के ऊपर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा। बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सफलता दिला सकता है। कम मेहनत में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। प्रेम से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। किस्मत के बलबूते आपको अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं परंतु कहीं भी पूंजी लगाने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन की कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। गलत कामों से दूर रहें। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। धन से जुड़े हुए मामले में थोड़ा सावधानी बरतें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो यात्रा के दौरान बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च के ऊपर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। पैसों के मामले में अच्छे खासे सुधार होने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। ऑफिस में सभी आपकी पूरी मदद करेंगे। प्रमोशन मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। प्रेमियों का समय अति उत्तम रहेगा, बहुत जल्द प्रेम विवाह हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलने की पूरी उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी पुरानी बात को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी काम में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। सोचे हुए कामों को पहले पूरे करने की कोशिश करें। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।