22 अक्टूबर 2021 राशिफल: इन 5 राशियों के लिए शानदार रहेगा शुक्रवार का दिन, होगा फायदा, किस्मत देगी साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है, जिसकी वजह से वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो संभल कर रहें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार के सिलसिले में कुछ नई योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपको अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भरपूर लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में थोड़ी मेहनत में अधिक में लाभ मिलने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्य में जुड़े व्यक्ति सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज की योजनाओं पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से दुखद समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार में धन लाभ मिलने से आपका मन खुश होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करके खुशी मिलेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को संभल कर रहना होगा क्योंकि भारी नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। किसी भी अजनबी के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। काम के सिलसिले में किसी से उम्मीद ना रखें। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है, जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। कामकाज में सफलता हासिल होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पिताजी की सहायता से आपको लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम नजर आ रहा है। किसी महिला सहकर्मी की मदद से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका देख मन लगेगा। विदेश में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं, जो जरूर पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा लेकिन फिर भी आपके मन में संतोष बना रहेगा। कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अनुभवी लोगों की मदद से किसी जरूरी काम में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आप अपने कामकाज में थोड़ा व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना कठिन रहेगा। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। शरीर में थकान महसूस कर सकते हैं। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति के लिए ठीक नजर आ रहा है।