फनी जोक्स : पति ने जज से कहा – जज साहब मुझे मेरी बीवी से तलाक चाहिए ,वो मुझे बर्तन फेंककर मारती है..

हम आपके लिए रोजाना की तरह एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है और इन जोक्स को पढ़कर आप की हंसी छूट जाएगी। तो भईया हंसने में काहे की कंजूसी, तो जल्दी जल्दी हमारे इन जोक्स पढ़िये और हंसी के गुब्बारे उड़ाईये

लड़का- कल तो तेरे पापा ने मुझे खाने पे बुलाया है….!
लड़की- सच्ची….?
लड़का- हाँ , सुबह ही मिले थे आज तब बोले….!
लड़की- ओ हाँ, वो श्राद्ध खिलाने के लिए….
कौए नहीं मिल रहे थे ना इसलिए….!!

संता बर्फ़ का टुकड़ा उठा कर उसे गौर से देख रहा था….
बंता- क्या देख रहे हो….?
संता- देख रहा हूँ कि यह लीक कहाँ से हो रहा है….!!

अब तो खैर लोग इतना नहीं रोते वरना….
पहले लोग लड़की कि विदाई के वक्त इतना रोते थे कि….
दूल्हा भी कह देता था….
‘‘रख लो भाई…. नहीं चाहिए‘‘

आधार कार्ड का ऑफिस बंद था,कार्ड बनवाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी ,
एक आदमी बार बार लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहा था,
लोग बार उसे पीछे पकड़ कर खीच देते थे,उसने 4-5 बार कोशिश की,
फिर हारकर बोला –लगे रहो लाइन में सालो,आज ऑफिस ही नहीं खोलूँगा.

डॉक्टर- अगर शराब पीते हो तो कसरत करनी भी जरूरी है.
रोगी- वो तो रोज करता हूँ..
डॉक्टर- क्या करते हो,
रोगी- ठेके तक तो पैदल ही जाता हूँ.
डॉक्टर- बेहोश

लड़के का रिश्ता लेकर एक परिवार लड़की वालों के घर पहुंचा….!
लड़के के पिता ने बताया कि…. लड़के के अंडर में 103 लोग हैं….
इतनी पावर है कि जिसको चाहे रख सकता है या निकाल सकता है….!
लड़की वाले खुशी-खुशी रिश्ता पक्का कर घर आ गए….
बाद में पता चला कि लड़का व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है….!!
एडमिन के हाथ में नया फोन देखकर….

पापा – बेटा… आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बच्चा – उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी…
पापा (आंख में आंसू के साथ) – जुग-जुग जिओ मेरे लाल…
ऐसा बेटा भगवान सभी को दे…

लड़की एटीएम के पास पप्पू से कहती है…
भईया मुझे अपना बैलेंस चेक करना है, आप मेरी मदद कर दीजिए.
पप्पू ने लड़की को एक जोर की लात मारी…लड़की गिर गई!
पप्पू (लड़की से)- आपका बैलेंस तो बहुत खराब है…!!!
फिर लड़की ने पप्पू को जमकर कूटा…

पति – विद्वानों ने कहा है कि मूर्खो
की बीवी बहुत सुंदर होती है।
पत्नी – आपके पास तो हमारी
तारीफ करने के सिवा कोई काम ही नही है।

पत्नी – ये क्या हरकत है, मैं तुमसे इतनी देर से
बात कर रही हूं और तुम बार-बार जम्हाई ले रहे हो।
पति – मैं जम्हाई नहीं ले रहा हूं बल्कि तुमसे बात
करने की कोशिश कर रहा हूं।

पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक है….
परंतु चालान बनता है ₹2000 रूपए का….!
आदमी- पर चालान किस चीज का….?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर….
पॉलिथीन में रखे हुए हैं….!
और पॉलिथीन बैन है….!!

असली खगोलशास्त्री तो परिवार में ही होते हैं…..!
एक मां- जो बचपन में चांद दिखाती थी….!
दूसरे पापा- जो एक ही थप्पड़ में सारा ब्रह्माण्ड दिखा देते थे….!और…..
तीसरी पत्नी- जो दिन में तारे दिखाती है….!
ये नासा वासा तो सब भ्रम है….!!

दुकानदार – क्या चाहिए…?
ग्राहक – मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए,
हिम्मत चाहिए, अक्ल भी चाहिए…!
दुकानदार (कर्मचारी से) – साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो
और मूंगदाल का पैकेट दो पांच वाला…