23 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 4 राशियों की अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी, नौकरी-करियर में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन कमाने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी-करियर में तरक्की मिलेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। कार्यालय में भागदौड़ अधिक रहेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दूर संचार माध्यम से अचानक खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले आपको यह बातें ध्यान रखना होगा कि वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अजनबी व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आप अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर यकीन मत कीजिए। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। अचानक काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। संपत्ति के मामलों में फायदा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट आ सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहना होगा। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कोई नई योजना आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है परंतु किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। किस्मत के बलबूते रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ मिल सकता है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है, कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।