26 मार्च 2022 राशिफल: आज ये 4 राशि वाले नौकरी में मनचाही सफलता करेंगे हासिल, भाग्यशाली रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से संबंधित दिखते हो सकती हैं। आप किसी के बहकावे में आकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को धन का निवेश करने से बचना होगा। आप अपने रुके हुए कामों को पहले पूर्ण करने की कोशिश कीजिए। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर किसी संपत्ति का वाद-विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी आज खत्म हो सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आने की पूरी संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कामकाज में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आया है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने की संभावना है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता मिल सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। दान पुण्य में अधिक मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसले को ले सकते हैं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके लेना बेहतर रहेगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन कुछ चिंतित नजर आ रहा है, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कार्यों पर नजर रख सकते हैं। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता हासिल कर मन हर्षित होगा। आप अपनी चतुराई से अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। परीक्षा में कठिन मेहनत करने के बाद आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। घर के छोटे बच्चों की आप कुछ फरमाइश पूरी कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में नए कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अचानक धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। यदि आज किसी भी यात्रा पर जाएंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। साझेदारी में व्यापार करने के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। अगर परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो वह खत्म हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। इसलिए जी तोड़ मेहनत कीजिए। निजी जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही थीं, तो आपको उससे भी राहत मिलती हुई नजर आ रही है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मकान बनाने का सपना बहुत जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। व्यापार में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। संतान की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप एक साथ एक ही कार्य करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप घर में सुख-शांति बनाए रखने में कायम रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।