28 नवंबर 2021 राशिफल: आज 3 राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे, परिवार में बनी रहेंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कम मेहनत में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने की संभावना है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास बहुत ही जल्द सफल होने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनकी मदद से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका मन अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा। लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि की भी सूचना मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू कामों में व्यस्त हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिल कठिन रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर कर लें ताकि भविष्य में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। भविष्य को देखते हुए आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिनका आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होने की संभावना है जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। शाम के समय परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने की वजह से आपका मन प्रसन्न होगा। भाई बहनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलने के योग हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। आप अपने कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें। अगर आप लगातार मेहनत करेंगे, तो किस्मत भी आपका पूरा साथ देगी। कोई भी काम जल्दीबाजी से करना ठीक नहीं है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान से जुड़ी हुई कुछ समस्याओं को हल करने में समय व्यतीत हो सकता है। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपके रुके काम पूरे होंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी।