29 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 5 राशियों को हर तरफ से मिलेंगी खुशियां, कामकाज में होगी बरकत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार की प्रगति को देखकर आपका मन बहुत खुश रहेगा, जिसकी वजह से चारों तरफ का वातावरण सुखमय बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, साथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। लाभदायक समझौते प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ कठिन नजर आ रहा है। कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है, इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-ख़ुशी समय व्यतीत करेंगे। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्वान व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। कामकाज में बरकत होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। सुख भोग के साधनों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। अगर आप अपने व्यापार में कोई नई योजना बना रहे हैं तो उसका आपको अच्छा फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। भाइयों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर के अंदर त्यौहार जैसा माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि बड़े अधिकारियों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो पिताजी से सलाह मशवरा जरूर करें, यह आपके लिए बेहतर साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कार्यालय में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। संतान के पिछले समय से चल रही समस्याओं को सुलझाने में आप काफी बिजी रहने वाले हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह का रिश्ता मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किये गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनकी मदद से आपको कामकाज में कई बेहतरीन फायदे मिलने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने की वजह से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा से वेतन में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से सरप्राइस मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भरपूर लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखमय रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मध्यम रूप से व्यतीत होगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी परंतु आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च ऊपर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। रोजगार की दिशा में जो व्यक्ति कार्यरत हैं, उनको उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं।