30 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 2 राशि वालों का कठिन रहेगा समय, सभी राशियों का भी जानें हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव होने की आशंका नजर आ रही है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मुनाफा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू कामकाज का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आपको अपने विचार सकारात्मक बनाए रखने होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न होने की आशंका है। बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके मन में जल्दी पैसा कमाने की तीव्र इच्छा पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम प्रगति पर रहेगा। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, जिनमें से कुछ आपको बहुत पसंद करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। शरीर में ऊर्जा और ताजगी बनी रहेगी। नए व्यक्तियों से जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मौज-मस्ती में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कहीं भी निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। धन कमाने के स्रोत बढ़ेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार में तरक्की मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की प्लानिंग बना सकते हैं। परिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत व्यक्तियों का अचानक ट्रांसफर होने की आशंका है।