मजेदार जोक्स : बादशाह अकबर ने एक दिन बीरबल से कहा – बीरबल तुम्हारी बीवी तो बहुत ही खुबसूरत है

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है की आजकल के इस वर्तमान युग में हर आदमी अपने अपने काम की वजह से हर वक्त तनाव में ही जीता है और ऐसे में लोग हँसना मुस्कुराना भी जैसा भूल से गये है जो की हमारे सेहत पर विपरीत प्रभाव डालता है क्योंकि जब हम दुखी होते है तो हमारा मन भी दुखी होता है और दुखी रहकर हम कोई भी काम सही ढंग से पूरा नहीं कर सकते  इसीलिए हमे अपने जीवन में सदैव ही खुश रहना चाहिए और  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको खुब हंसाएंगे। जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

1.टीचर – अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया,
तो 100 रु. फाइन लगेगा…!
दूसरी बार गया तो 200 रु. और तीसरी बार
सीधा 500 का फाइन लगेगा…!
छात्र – सर जी… अगर हमें महीने भर का पास बनवाना हो,
तो कितने का बन जाएगा…?

 

2.एक बार छगन चौकीदार वकील के पास गए और बोले –
वकील साहब… मेरी वसीयत लिख दो,
मैं मरने के बाद अपना सबकुछ यतीमखाने को दान करना चाहता हूं।
वकील साहब – क्या-क्या है तुम्हारे पास…?
छगन चौकीदार – बस.. एक बेटा और एक बेटी।

3.मास्टर जी – दुख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है…!
अर्थ स्पष्ट करो…!
पप्पू – बीवी हमेशा घर में होती है, साली आती जाती है…!

 

4.गुरु जी – बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का – मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं…!
गुरु जी – कैसे…?
लडका – हैंड पंप से…!

 

5.शायर ने अर्ज किया…
महफिल में हमारे जूते खो गए, तो हम घर कैसे जाएंगे…?
महफिल में हमारे जूते खो गए, तो हम घर कैसे जाएंगे…?
इतने में भीड़ में से किसी ने कहा –
‘आप शायरी तो शुरू कीजिए…
इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे…!’

 

6.पति – पत्नी की लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजरने के बाद पत्नी पति के पास आई और बोली –
थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं…!
पति – ठीक है क्या करना है…?
पत्नी – आप माफी मांग लो, मैं माफ कर दूंगी…!

7.पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी…!
अगर तुम मिल जाओ… जमाना छोड़ देंगे हम…!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया – अगर तुम गिर जाओ… दूसरी ढूंढ लेंगे हम…!
बेचारा पति अब अस्पताल में भर्ती है…!

 

8.पत्नी – चलिए आज बाहर खाना खाके आएं…!
पति – क्यों…?
पत्नी – हफ्ते में एक दिन तो मेरा भी मन करता है कि
आपको कुछ ‘अच्छा’ खिलाऊं…!

 

9.ज्योतिषी – तुम्हारी कुंडली में तो बहुत धन है…!
लड़की – वो सब तो ठीक है महाराज…
अब ये बताओ कि धन को कुंडली से बैंक अकाउंट में
कैसे ट्रांसफर करवाऊं…?

10.डॉक्टर – मोटापे का एक ही इलाज है।
चिंटू – क्या डॉक्टर…?
डॉक्टर – तुम रोज एक रोटी खाओ।
चिंटू – ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले…?

डॉक्टर साहब बेहोश…!

11.लड़का – तुम्हारा नाम क्या है…?
लड़की – तमन्ना…
लड़का – तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या…?
लड़की – क्यों…?
.लड़का – क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…!