31 दिसंबर 2021 राशिफल: साल के आखिरी दिन किन राशि वालों को मिलेंगी खुशियां, कौन होगा परेशान? जानिए अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। धन कमाने के मार्ग हासिल होंगे। घर-परिवार की परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शरीर में थोड़ी थकान महसूस होगी इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों को पीछे छोड़ा धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पिताजी की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कठिन से कठिन मामलों में भी आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। घरेलू कामकाज में थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। घर में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। किसी जरूरी काम में निराशा हाथ लग सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बेकार की गतिविधियों से दूर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहने वाला है। पैसा कमाने के जरिए बढ़ेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक रुप से आप लोकप्रियता हासिल करेंगे और कई नए दोस्त बन सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने का सोच रहे हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। कारोबार की स्थिति बेहतर रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिलेगा परंतु आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। पैसों की चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।