6 मार्च 2022 राशिफल: आज 2 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, मिलेगा कोई शुभ समाचार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। थोक का व्यापार करने वालों को आज सावधानी रखनी पड़ेगी अन्यथा आर्थिक चोट पहुंच सकती है। अगर आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन के शुरुआत में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन दिन के अंत तक स्थितियां पुनः संभालती हुई नजर आ रही हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत बेहतरीन नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को सहकर्मियों की पूरी मदद मिलने वाली है। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको कुछ सीखने का मौका मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित हो सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। दूसरों की बातों में ना आएं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। युवाओं को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों को भी समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कई परेशानियां लेकर आया है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। विदेश में काम करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भाग्य और समय आपके पक्ष में रहने वाला है। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। प्रभु का ध्यान और पूजा अर्चना करने से आपको लाभ होगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको परेशान कर सकते हैं।