08 नवंबर 2021 राशिफल: आज 6 राशियों के लिए खुशियां लाया है सोमवार का दिन, हो सकता है भारी धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 08 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा, बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई के बल पर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन रचनात्मक कार्य में सफलता दिला सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको करियर में आगे बढ़ने के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान बढ़ेगा। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, गुरुजनों की मदद से शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग देगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप अपने व्यापार में कोई नया बदलाव करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। भाइयों की पूरी मदद मिलेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में रुकी हुई प्रमोशन मिल सकती है। धन कमाने के नए-नए जरिए हाथ लग सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। जिस कार्य को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से सभी कार्य बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ व्यक्ति आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार में आपके मान व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको परेशान कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते अटक सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। धन कमाने के जरिए मिल सकते हैं। आप अपने प्रयासों से अधूरे काम पूरे करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने करियर में आगे बढ़ने के नए-नए अवसर तलाश कर सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें।