9 जनवरी 2022 राशिफल: इन 2 राशि के लोगों के कार्य की बाधाएं होंगी दूर, जानिए अन्य राशियों का कैसा रहेगा हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा व्यापार करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कहीं भी पूंजी निवेश करना ठीक नहीं है। पिताजी की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी, लेकिन आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। काफी लंबे समय से चल रही कार्य की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से रहने वाला है। लोगों से बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्ति बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। जरूरी काम के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छे रिजल्ट लेकर आया है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। पिताजी की सहायता से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आसपास के व्यक्ति आपसे काफी प्रभावित रहेंगे, जिसकी वजह से वह आपके मित्र बनने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी अनजान पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। संतान की तरफ से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। व्यापार में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ उलझन भरा रहेगा, जिन्हें सुलझाने में ही आज आप पूरा दिन व्यतीत करेंगे। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। घर के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। धन कमाने के जरिए हाथ लगेंगे। भविष्य के लिए आप पैसा निवेश कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ दे सकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।