वास्तु के अनुसार घर में इन जगहों पर घड़ी लगाना होता है अशुभ

घर ऑफिस नया हो या फिर पुराना नया घर हो या ऑफिस हर इंसान सुख-शांति और लाभ के लिए हर काम वास्तु के सभी नियमों को मानना अच्छा माना जाता है। वहीं कई बार तो वास्तु के चमत्कारिक लाभ किसी से छिपे नहीं हैं। वहीं यह भी सच है कि वास्तु के पीछे छिपे वैज्ञानिक प्रभाव को बहुत से लोग अभी तक नहीं समझ पाते हैं। हमारे जीवन में घड़ी का बहुत महत्व हैं।  समय के साथ चलना, समय के अनुसार चलना, समय का ध्यान रख कर ही कार्य करना हर किसी की जरूरत है। सभी ग्रह चलते हैं समय का ज्ञान जरूरी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बँद घड़ी परेशानी लाती हैं, कार्यो में अङचने लाती हैं।

कई बार घड़ी गलत दिशा में लगाने से विपरीत परिणाम देने लगती है। आज हम आपको इसी से एक छोटी सी चीज घर या ऑफिस में निश्चित ही एक स्थान घड़ी लगाने के लिए रिजर्व रखा जाता है। हममें से कोई भी व्यक्ति अपने यहां घड़ी लगाने से पहले कोई भी विचार नहीं करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि वास्तु के हिसाब से ऐसा करना गलत है। घर के किसी भी कोने या दीवार पर घड़ी लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तो आज हम आपको इसी से संबंधित जानकारी लेना चाहिए

1. आप शायद नहीं जानते होंगे कि दक्षिण दिशा में बनी घर की किसी भी दीवार पर घड़ी टांगना अशुभ होता है। ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए।

2. वहीं ये भी बता दें कि वास्तु में बताया गया है पूर्व, पश्चिम और उत्तर की दिशा में दीवार पर घड़ी लगाना ही उचित है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

3. वास्तु की माने तो घर हो या फिर ऑफिस की दीवारों पर पेंडलम क्लॉक यानी घंटे वाली घड़ी लगाना अच्छा होता है। इतना ही नहीं इसमें से निकली आवाज आपको पॉजीटिव एनर्जी देती है।

4. वहीं इन सबके अलावा आपको ये भी बता दें कि मुख्य द्वार के ऊपर या उसके ठीक सामने वाली दीवार पर भी घड़ी टांगना अच्छा नहीं माना जाता है। इन जगहों पर भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

5. इतना ही नहीं नई नवेली वैवाहिक जिंदगी का जो भरपूर आनंद लेने वालों को भी अपने बेड से दीवर घड़ी दूर ही रखनी चाहिए।

6. इसके अलावा वास्तु की माने तो दीवार पर टंगी खराब घड़ी को भी अशुभ माना जाता है। घर में लगी किसी भी बंद घड़ी की तुरंत रिपेयर करवाएं और फिर दीवार पर लगाएं।

7. इतना ही नहीं अगर अपने बेडरूम के लिए आपने कोई नई घड़ी खरीदी है तो उसे ऐसे स्थान पर लगाएं जिससे उसका रुख पूर्व दिशा की तरफ हो।

8. कभी भूल से भी दरवाजे पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यहां घड़ी लगाने से घर से अंदर-बाहर आने-जाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पर आ जाता है। जिससे कई प्रकार की परेशनाियों का सामना करना पड़ता है।

9. गोल या दिल के आकार की सफेद रंग की घड़ी उत्तर दिशा में लगायें। धन शीघ्र आने लगेगा , कार्य बनेगे ,घर में खुशियां आएगी। शीघ्र काम होने लगेंगे।