देसी लुक में गांव की गलियों में घूम रहीं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फिसला फैंस का दिल: Video

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अक्षरा सिंह सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। इन्होंने अपने अभिनय के अलावा अपनी गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अक्षरा सिंह ने अपनी काबिलियत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में खुद की एक अलग जगह बनाई है। टॉप भोजपुरी एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह के चाहने वालों की संख्या दुनिया भर में बहुत अधिक है।

वहीं अक्षरा सिंह अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो लीक हुआ था, जिसे लोगों ने उनका एमएमएस बताया था। इस क्लिप की वजह से अक्षरा सिंह को जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि, अक्षरा सिंह ने इसे फेक बताया है। अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

अक्षरा सिंह का दिखा देसी अंदाज

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का अलग अवतार देखने को मिल रहा है। अक्षरा सिंह काफी स्टाइलिश हैं और अब तक उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना देसी लुक दिखाया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अक्षरा सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का देसी अंदाज देखने लायक है।

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन में यह लिखा है कि “दुनिया की तेजी में धीरे धीरे जो हम अपनी जड़ो को भूलते जारहे हैं भावनाओं से दूर होते जारहे हैं वो हमें खोखला करता जा रहा है।” अक्षरा सिंह ने अपने इस अंदाज से अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अक्षरा सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बस दिखावा करती है ये लड़की।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर एक लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर वह अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं अक्षरा सिंह को कई लोग ट्रोल भी करते रहते हैं। कभी उनके लुक की वजह से तो कभी पर्सनल लाइफ के चलते अक्षरा सिंह को लोग ट्रॉल करते हैं।