मजेदार जोक्स : मास्टर जी ने क्लास में पप्पू से कहा – कोई राम रहीम का दोहा सुनाओ..! पप्पू – पर सर मुझे तो कोई नहीं आता

हँसना मुस्कुराना हम सभी के जीवन में बेहद ही महत्वपूर्ण होता है और इन्सान जब खुश होता है तब उसके जीवन की आधी समस्या स्वतः ही दूर हो जाती है और ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

एक महिला के पास फोन आया-
आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ….!
महिला- मैं पुलिस को फोन करती हूं….!
फोन करने वाला- हम पुलिस ही बोल रहे हैं…..!
आपके बेटे का अपहरण नहीं, चालान हुआ है….!!पप्पू- इतना परेशान क्यों है….?
गप्पू- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े….
टेडी बियर गिफ्ट किए थे….!
पप्पू- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है….?
गप्पू- उसकी मम्मी ने दोनों की….
रुई निकलवाकर दो तकिए भरवा लिए….!!

 

 

मास्टर- बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए तो….
वो जरूर सफल होती है….!
पप्पू- रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो…..
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते….!!

जेलर- सुना है तुम शायर हो…..?
कुछ सुनाओ फिर……!
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी….!
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खतम तुम्हारी….!!

कॉल करने वालों को फाँसी दी जायेगी….!
मिस कॉल करने वालो को तो गोली मार दी जायेगी….!
अरे तुम क्यों डरते हो….?
तुम तो मैसेज भी नहीं करते…..
तुम्हारी तो आरती उतारी जाएगी….!!

लड़की- आई लव यू…!
लड़का- आई लव यू टू….!
लड़की- कितना प्यार करते हो तुम मुझसे…..?
पप्पू- जितना तुम करती हो…?
लड़की- कमीने इसका मतलब तू भी….
टाइम पास कर रहा है….!!

एक आदमी पुलिस स्टेशन आया और बोला-
मुझे अर्रेस्ट कर लो….!
मैंने अपनी पत्नी के सर पर डंडा मारा है….!
पुलिस- क्या वो मर गयी….?
आदमी- जी नहीं वो तो बच गई….
अब मेरी खैर नहीं….!!

मम्मी (दुकानदार से)- मुझे अपने बेटे के लिए….
विटामिन लेने हैं….!
दुकानदार- कौन सा विटामिन…..? A B या C
मम्मी- कोई फर्क नहीं पड़ता….
उसे अभी पढ़ना नहीं आता…..!!

पिताजी- संजय…. क्यों रो रहे हो….?
संजय- गुरु जी ने मारा….!
पिता- तुमने क्लास में गड़बड़ की होगी….?
संजय- नहीं…. मैं तो क्लास में चुपचाप….
सो रहा था….!!

आज का ज्ञान…..
अगर खाना खाते समय पति आचार मांग ले तो….
पत्नी को यह समझ लेना चाहिए कि सब्जी में “दम” नहीं है…..
मगर पत्नी को बुरा नहीं मानना चाहिए बल्कि….
यह सोचकर खुश होना चाहिए कि….
सब्जी में “दम” नहीं है, यह बताने का “पति में भी दम” नहीं है…..!!

महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर का घरेलू इलाज….!
High हुआ तो….
मायके वालों से 20 मिनट बात करें….
Low हुआ तो
अपने ससुराल वालों से 5 मिनट बात करें….
चुटकियों में आराम की गारंटी….!!

बेटा- पापाजी अपने मम्मी में ऐसा…..
क्या देखा जो शादी ही कर ली….?
बाप- उसकी गाल पर एक छोटा सा तिल देख कर…..!
बेटा- कमाल है पापाजी…..
आपने इतनी छोटी सी चीज के लिए….
इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली….!!

पत्नी- सुनो जी…. अखबार में खबर है कि….
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला….
पति- ओह!…. कितने में…?
पत्नी- एक साइकिल के बदले में….
कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोगे….?
पति- मैं भला साइकिल का क्या करूंगा…..!!