आलिया भट्ट से पहले बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं बन चुकी है कपूर परिवार की बहु ,देखें तस्वीरे

बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं और बॉलीवुड के गलियारों में हर तरफ सिर्फ इस कपल की शादी की ही चर्चा चल रही है| आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस इस कपल की शादी से जुड़े हर अपडेट जाने के लिए काफी एक्साइटेड है और अब तो आलिया भट्ट और रणबीर की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है|

रणबीर कपूर से शादी करने के बाद आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवार कपूर परिवार की बहू बनने जा रही है और ऐसे में आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की उन सभी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि कपूर खानदान के बेटों के साथ ब्याह रचा कर कपूर खानदान की बहू बन चुकी है| तो आइए जानते हैं आलिया भट्ट से पहले बॉलीवुड की कौन-कौन सी अभिनेत्रियां कपूर खानदान की बहू बनी है|

कृष्णा राज कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अभिनेत्री कृष्णा राज कपूर का शामिल है| कृष्णा राज कपूर अपने जमाने की बेहद ही पॉपुलर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी और इन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया था|वही कृष्णा राज कपूर ने साल 1946 में बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर के साथ शादी रचा कर कपूर खानदान की बहू बनी थी| शादी के बाद कृष्णा राज कपूर और राज कपूर 5 बच्चों के माता-पिता बने जिसमें से इनके तीन बेटे हुए जिनका नाम ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रणबीर कपूर है और दो बेटियां हुई जिनका नाम रितु नंदा और रीमा जैन है |

गीता बाली

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की बेहद मशहूर और खूबसूरत अदाकारा गीता बाली का शामिल है जिन्होंने साल 1995 में शम्मी कपूर के साथ ब्याह रचाया था और शादी के बाद गीता कपूर खानदान की बहू बनी थी| आपको बता दें गीता बाली बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों में से एक थे और इनका फिल्मी कैरियर भी काफी सुपरहिट था|

जेनिफर केंडल

इस लिस्ट में अगला नाम जेनिफर केंडल का शामिल है जो की एक हॉलीवुड एक्ट्रेस थी और इन्होंने साल 1958 में दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद जेनिफर कपूर परिवार की बहू बनी थी हालांकि साल 1984 में ही जेनिफर केंडल कैंसर की जंग हारने के बाद इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी|

बबीता

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता का शामिल है और इन्होंने राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर के साथ शादी रचा कर कपूर परिवार की बहू बनी थी हालांकि बबिता और रणधीर कपूर शादी के कुछ सालों बाद ही एक दूसरे से अलग हो गए और बबीता ने अपनी दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर की परवरिश एक सिंगल मदर बनकर की है|

नीतू कपूर

इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर का नाम भी शामिल है और नीतू कपूर ने बेहद कम उम्र में ऋषि कपूर के साथ शादी रचा कर कपूर परिवार की बहू बन गई थी| ऋषि कपूर से शादी रचाने के बाद नीतू ने अपना शानदार फिल्मी कैरियर को भी अलविदा कह दिया था| नीतू कपूर और ऋषि कपूर के दो बच्चे है जिनमें से इनकी बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर है और बेटे का नाम रणबीर कपूर है|

आलिया भट्ट

लिस्ट में अब अगला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी जोड़ने वाला है और बहुत जल्द ही ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के साथ शादी रचा कर आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन जाएंगी और इस शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है|