मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा वर्कआउट, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के छूट रहे हैं पसीने, देखिए Video

बॉलीवुड की “छैया छैया गर्ल” मलाइका अरोड़ा 48 साल की हो चुकी हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी यह बेहद खूबसूरत लगती हैं। अक्सर मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरतीं हैं। सोशल मीडिया पर भी मलाइका अरोड़ा की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनकी फिटनेस को देखते हुए कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा लगा नहीं सकता है।

मलाइका अरोड़ा आज भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और वह हमेशा ही अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपने फैंस के साथ अपनी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा को खुद को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करते और जिम में पसीना बहाते हुए अक्सर वीडियो देखे जाते हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने वर्कआउट करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं। मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल

आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा ट्रेनर की मदद से हेडस्टैंड कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को देखने के बाद यह भी साफ है कि अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करती हैं। अगर हम मलाइका अरोड़ा के वर्कआउट लुक की बात करें तो वह नियोन शॉर्ट्स और स्पॉट्स ब्रा में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही हेडस्टैंड करते हुए मलाइका की टोन्ड बॉडी भी फैंस को काफी आकर्षित कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DIVA YOGA (@thedivayoga)

मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट वीडियो जो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने जिम ट्रेनर के साथ टफ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप लोग देख सकते हैं कि अभिनेत्री के ट्रेनर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने में उनकी सहायता करते हुए नजर आ रहे हैं।

लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं मलाइका अरोड़ा

आपको बता दें कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा काफी लंबे वक्त से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर यह दोनों हर इवेंट्स पर साथ दिखाई देते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहता है। दोनों की उम्र में भी एक बड़ा अंतर है, जिसको लेकर कई बार उन्हें ट्रोल किया गया है। लेकिन मलाइका अरोड़ा ने भी इसका बेबाकी से जवाब देते हुए कहा है कि “क्यों क्या एक उम्र के बाद हम जीना छोड़ देते हैं क्या?”

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। इसके साथ ही वह तलाकशुदा हैं और एक बच्चे की मां बनी हैं। अक्सर यह अपनी रोमांटिक तस्वीरों को साझा करते रहते हैं जिन्हें देखकर यह मालूम होता है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर कितने सीरियस हैं। वैसे देखा जाए तो फैंस को भी अब इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। आखिर देखते हैं कि फैंस का यह इंतजार कब खत्म होता है।