अक्षय कुमार ही नहीं इन सेलेब्स ने भी भगवान का किरदार निभाने के लिए छोड़ा था नॉनवेज खाना, इस बुरी लत से भी जोड़ दिए हाथ

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। अक्षय कुमार के फिल्म “ओएमजी 2” का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवाद में घिर गई है। वही फ़िल्म पर सेंसर बोर्ड ने रोक भी लगा दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको इस बात का पता है कि अक्षय कुमार ने भगवान का किरदार निभाने के लिए नॉन वेज खाना छोड़ दिया है। जी हां, खुद अक्षय कुमार ने ही हाल ही में इस बारे में खुलासा किया।

आपको बता दें कि जब अक्षय कुमार ने “ओएमजी” की शूटिंग की थी तो अपनी फेवरेट चीज को खाना छोड़ दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह इस फिल्म में भगवान कृष्ण के रोल में थे। 11 साल पहले ओएमजी फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रोल में फैंस के द्वारा भी काफी पसंद किया गया लेकिन फिल्म में कृष्ण का रोल निभाने के लिए अक्षय कुमार ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अक्षय कुमार ने अपनी मां के कहने पर फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। दरअसल, अक्षय कुमार की मां भगवान कृष्ण के भक्त हैं। वह चाहती थीं कि उनका बेटा भगवान कृष्ण के आदर्शो पर चले, जिसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना एक है। वैसे तो अक्षय कुमार की मां उनकी फिल्मों से दूर रहती हैं।

लेकिन जब अक्षय ने उन्हें भगवान कृष्ण का रोल निभाने के बारे में बताया था तो उन्होंने बेटे से रिक्वेस्ट की थी कि वह शाकाहारी बन जाए। मां के कहने पर अक्षय कुमार ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। लेकिन अक्षय कुमार के अलावा कई और सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने भगवान का रोल पर्दे पर निभाने के लिए अपनी बुरी लत को छोड़ा।

दारा सिंह ने छोड़ा नॉनवेज खाना

रामानंद सागर की “रामायण” में हनुमान का किरदार दारा सिंह ने निभाया था। दारा सिंह ने इस किरदार से घर-घर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। दारा सिंह पहले एक रेसलर थे और उनकी डाइट में नॉन वेज, अंडा सब शामिल होता था। लेकिन हनुमान का किरदार निभाने के लिए उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने अपने इंटरव्यू में कई बातें कही थी। बिंदु दारा सिंह ने कहा था “पापा भगवान हनुमान का रोल निभाने के लिए काफी समर्पित हो गए थे। यहां तक कि नींद में डायलॉग बड़बड़ाने लगे थे। इसके साथ ही नॉनवेज खाना बंद कर दिया था।”

अरुण गोविल ने छोड़ी बुरी लत

टीवी धारावाहिक “रामायण” में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। अरुण गोविल ने अपने इस किरदार से घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई है। यहां तक कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी भगवान मानने लगे हैं। अरुण गोविल सिगरेट पीते थे लेकिन इस रोल के लिए उन्होंने अपनी इस बुरी लत को छोड़ दिया था। उनका मानना था कि भगवान राम जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है ऐसे में पर्दे पर इस रोल को निभाने वाले में कोई बुरी लत नहीं होनी चाहिए।