MS Dhoni ने झट से पूरी की फैन की मुराद, कहने पर कुछ ऐसा किया कि हर कोई कर रहा सलाम, दिल जीत लेगा Video

क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा नाम है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना कर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है। “महेंद्र सिंह धोनी” यह सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या दुनिया भर में लाखों-करोड़ों में है और सभी लोग इनसे बहुत प्यार करते हैं। धोनी भी अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं।

धोनी की दीवानगी का आलम किसी से छिपा नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर मैच का रुख मोड़ते, उसे जीतते हुए हम सभी ने खूब देखा है परंतु माही अपने फैंस का दिल जीतने में भी उतने ही माहिर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जो उन्हीं के होमटाउन रांची का जान पड़ता है। इस वीडियो में धोनी कुछ ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं कि अब वायरल हो चुका है।

फैंस ने जो भी कहा, धोनी ने वो-वो किया

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि धोनी अपने फैंस के साथ तस्वीर क्लिक कराते दिख रहे हैं। अब आप ऐसा सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या खास है। लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी फैंस की गुजारिश करने पर उसके जैसा पोज भी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में माही बड़ी आसानी से अपने फैन की मुराद पूरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का यह अंदाज काफी भा रहा है और लोग एमएस धोनी की दरियादिली और सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो फैन उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं। इनमें से एक फैन तस्वीर के लिए धोनी को खास अंदाज में पोज देने के लिए कहता है। धोनी मुस्कुराते हुए फैन के अंदाज में ही पोज देते हैं। इस वीडियो में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि फैंस की हर डिमांड पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। मतलब फैंस ने जो कहा, माही ने वो-वो किया, उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचाए। उन्होंने फोटो के लिए जो पोज देने के लिए कहा वो दिया और आखिर में ऑटोग्राफ भी दिया। अब उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

धोनी ने फैंस को गदगद कर दिया


वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने धोनी से जैसा साइन उंगलियों से बनाने को कहा, उन्होंने वैसा ही बनाया। इस स्टाइल को लेकर बात की जाए तो श्रीलंकाई टीम का हिस्सा लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा अक्सर विकेट लेने के बाद इस तरह से जश्न मनाते हुए दिखाई देते हैं। फुटबॉल फील्ड पर नेमार भी ऐसा करते दिखते हैं, जो धोनी ने किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर cskfansofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।