इस छोटे बच्चे ने बिना रुके एक सांस में सुनाया शिव तांडव स्त्रोत, सावन में वीडियो हुआ वायरल

सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन का महीना भगवान शिव जी को अति प्रिय है। सावन के महीने में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई मंदिरों में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करने पहुंच रहा है। सावन का महीना शुरू होने के साथ ही भक्त कावड़ लेकर भगवान शिव जी के जलाभिषेक के लिए निकल पड़े हैं। भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल सावन के महीने में भक्तों की भारी भीड़ सड़कों पर देखने को मिलती है।

भगवान शिव जी के दर्शन करने के लिए भक्त तमाम तरह की परेशानियों का सामना करते हुए पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा के साथ ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के साथ-साथ पूजा-पाठ कर महादेव की स्तुति भी की जा रही है। शिव तांडव स्त्रोत के पाठ का सही उच्चारण करना बहुत कठिन है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा शिव तांडव स्त्रोत सुना रहा है। बच्चे का कॉन्फिडेंस वाकई कमाल का है।

बच्चे ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र

आपको बता दें कि शिव तांडव स्त्रोत का पाठ महादेव को बेहद प्रिय है। अधिकतर लोग एक सांस में शिव तांडव स्त्रोत नहीं कर पाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक छोटा सा बच्चा शिव तांडव स्त्रोत करता हुआ सुना और देखा जा सकता है। बच्चे का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। अगर आप इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे तो इस बच्चे को शिवांश कहकर एक व्यक्ति पुकार रहा है और वह इस बच्चे से भोलेनाथ के लिए कुछ सुनाने के लिए कहता है।

वीडियो में बच्चा खुद शिव तांडव सुनाने की बात कहता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। इसके बाद वह बच्चा हाथ जोड़कर और आंख बंद कर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करता है। इस वीडियो में यह छोटा सा बच्चा अपने चेहरे तथा हाथ एक्सप्रेशन के साथ जबरदस्त अंदाज में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करते हुए सुना और देखा जा रहा है। इस वीडियो में बच्चे को देखकर और सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स मंत्रमुग्ध हो गए हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट


इस वीडियो में खेत में खड़ा नजर आ रहा बच्चे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी उम्र 5 से 6 साल हो सकती है। वीडियो में वह बनियान और शॉर्ट्स पहने नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “भाई बच्चे ने कमाल कर दिया।” वहीं कई यूजर्स ने तो बच्चे को प्रणाम भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और वीडियो शेयर भी कर रहे हैं।