टीवी जगत की इन फेमस अभिनेत्रियों को नही नसीब हुआ माँ बनने का सुख, जाने किसकी शादी को हुए कितने साल

माँ बनना किसी भी लडकी के लिए एक बहुत ही प्यारा एहसास होता है| हर लडकी इस एहसास के अनुभव को बेताब रहती है| शादी में दुल्हन की पोशाक में सजना जहा एक लडकी का पहला सपना होता है वहीँ उसका दूसरा सबसे बड़ा सपना अपनी सन्तान को गोद में खेलाना होता है| हालाँकि इस सभी पर उपरवाले और कुदरत का बहुत बड़ा हाथ होता है| और इससे कोई भी अछूता नही रहता| फिर चाहे कोई हमारी आपकी तरह एक आम शख्स हो या सेलेब्रिटी कुदरत की नजरों में सब लगभग बराबर ही होते हैं|

ऐसे में आज हम आपको टीवी जगत की कुछ बेहद ही नामी अभिनेत्रियों की बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादियों को काफी वक्त हो चुका है लेकिन आज भी इन्हें माँ बनने का सुख नही मिल पाया है| हालाँकि इनके रिश्ते आज भी काफी खुशहाल है| तो चलिए हम एक एक करके आपको बताते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में –

सनाया ईरानी

अभिनेत्री सनाया इरानी टीवी दुनिया की कुछ बेहद जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं| इनके लुक्स से लेकर अभिनय तक सभी के लाखों दीवाने है| एक दो नही सनाया नें कई फेमस सीरिअल्स में अभिनय करके नाम कमाया है| असल जिंदगी में इन्होने मोहित सहगल से साल 2016 में शादी रचाई थी| लेकिन अब तक उनके घर में किलकारियां नही गूंजी हैं| हालाँकि इन्हें इस बारे में अभी कुछ कहते नही सुना गया है|

संजीदा शेख

अभिनेत्री संजीदा शेख आज टीवी दुनिया की कुछ सबसे लोकप्रीय अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम बना चुकी हैं| साल 2012 में अभिनेत्री नें आमिर अली नाम के एक अभिनेता संग फेरे लिए थे| लेकिन आज शादी के 7 साल बीतने के बाद भी इनकी गोद में सन्तान नही है| हालाँकि अभिनेत्री संजीदा शेख अपने पति संग काफी खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रही हैं और उन्हें मीडिया की किसी भी खबर का कोई फर्क नही पड़ता है|

दृष्टि धामी

टीवी जगत में अभिनेत्री दृष्टि धामी का नाम किस चरण पर पहुँच चूका है इसके बारे में हमे कोई बात करने की ख़ास जरूरत नही है| इन्हें स्क्रीन पर ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ नाम के सीरियल में आखिरी बार अभिनय करते देखा गया था| बता दे के साल 2015 में इन्होने मशहूर व्यवसायी नीरज खेमका संग शादी रचाई थी| लेकिन आज शादी के लगभग 5 साल पूरे होने के बावजूद भी ये माँ नही बनी हैं|

सरगुन मेहता

अभिनेत्री सरगुन मेहता नें न सिर्फ टीवी जगत बल्कि पंजाबी फिल्मों से भी गजब की लोकप्रियता हासिल की है| आज इनकी ख़ूबसूरती से लेकर अभिनय तक लाखों दीवाने हैं| शादी के लिए इन्होने अभिनेता रवि दुबे को चुना है| इनकी शादी की बात करें तो इन्होने साल 2013  में फेरे लिए थे| लेकिन आज लगभग 7 साल पूरे होने के बाद भी इनके सन्तान सुख नही मिल पाया है| और अब तो ऐसी भी खबरे आने लगी हैं के ये अपने पति से अब दूर रहने लगी हैं|

तो ये थी कुछ बेहद ही फेमस सलेब्रिटीज़ जो शादी नके काफी वक्त बाद भी सन्तान सुख नही प्राप्त कर पाई है|