बॉलीवुड में नेपोटिज़्म के चलते इन 6 अभिनेत्रियों को हुई दिक्कते ,जाने कैसे रहे हालात

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दुखद और आकस्मिक मृत्यु की खबर आने के बाद से बॉलीवुड में परिवारवाद की बहस एक बार फिर तेज़ होती नजर आ रही है| सुशांत की मृत्यु के बाद बॉलीवुड के कई अभिनेता – अभिनेत्री बॉलीवुड में फैले नेपोटिस्म पर अपनी राय रख रहे है | उन्होंने इन बातों को बताया के आखिर कसे छोटे शहरों से आये हुए नये आर्टिस्ट को स्ट्रगल करना पड़ता है| नेपोटिज़्म की इस समस्या के चलते स्टार किड्स को फिल्म्स और सीरियल्स में आसानी से जगह मिल जाती है| आज हम कुछ ऐसे ही प्रतिभावान अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो नेपोटिस्म का शिकार हुई हैं|

1. हुमा कुरैशी

बदलापुर, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, काला और डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मो में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी अभिनेत्री हुमा कुरैशी को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा| इन्हें काफी वक्त से इंडस्ट्री में देखा नही गया  और एक साक्षात्कार में इन्होने कहा था कि अगर कोई कहता है कि बॉलीवुड में भेदभाव नहीं होता तो यह सरासर झूठ है|

2. यामी गौतम

मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम अपने काफी अलग और रियल से अभिनय के लिए जानी जाती हैं| बॉलीवुड में उन्होंने अपने अभिनय के दम पर एंट्री की और साथ ही विक्की डोनर, काबिल और जुनूनियत जैसी हिट फिल्मे दी| इसके बाद भी इन्हें उत्मी पॉपुलैरिटी नही मिल पाई| खूबसूरती और टैलेंट के इस मेल को भी नेपोतिस्म से गुजरना पड़ा| हम आपको बता दे के यामी को इनके बाद किसी बेहतरीन रोल के लिए नही चुना गया|

3. ऋचा चड्ढा

फुकरे, मसान, सबरजीत और सेक्शन 375 जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने काम किया है | बेहद मेहनती और प्रतिभावान होने के बावजूद भी इन्हें नेपोटिस्म से गुजरना पड़ रहा है| फिल्मों में लीद रोल्स के लिए इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | ऋचा को अभी हाल में पंगा फिल्म में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल में देखा गया था| ऋचा इस फिल्म में कंगना रनौत की बेस्ट फ्रेंड के किरदार में नजर आई थीं| एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया था के किस तरह इंडस्ट्री टीन स्टार किड्स को लांच कर रही है और नये बाहर से आने वालो के रास्ते बंद करती है| और उन्होंने ये भी बताया के कैसे बॉलीवुड स्टार किड्स के लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है |

4. सुरवीन चावला

सुरवीन चावला ने सीरियल्स से ही अपने करियर की शुरुआत की और बॉलीवुड की तरफ बढ़ी| लेकिन उन्हें यहाँ ज्यादा सफलता हाथ न लगी| सेक्रेड गेम्स और फिल्म हेट स्टोरी 2 जैसी मास्टरपीस अभिनेत्री सुरवीन के करियर लिस्ट में शामिल है| सुरवीन चावला ने एक इंटरव्यू में बताया के आखिर कैसे टैलेंट के बावजूद हम कांटेक्ट होने के कारन उन्हें स्टार किड्स द्वारा पीछे क्र दिया गया | और इसके बाद उन्हें इससे उभरने में जो समय लगा उन्होंने उसका भी ज़िक्र किया|

5. माही गिल

माही गिल ने फिल्म देव डी और दबंग में अपने शानदार अभिनय के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बॉलीवुड में एंट्री की| अपनी पहली फिल्म में ही इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला| साहेब, बीवी और गैंगस्टर, शारिक और गैंग ऑफ़ घोस्ट जैसी फिल्मों में भी अभिनेत्री माही ने खुद को साबित किया|

6. दिव्या दत्ता

शानदार एक्टिंग और अपने लुक्स के डीएम पर लाखों दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री रही दिव्या दत्ता| वीर-जारा, भाग मिल्खा भाग और दिल्ली 6 जैसी सुपर हिट फिल्मे दे चुकी अभिनेत्री भी नेपोटिस्म से गुजरी| कई बड़ी फिल्मों में उन्होंने साइड रोल्स भी निभाए जिन्हें काफी सराहा और पुरस्कृत किया गया| पर इतने के बाद भी इन्हें हिट्स में कभी लीड रोल्स और टैलेंट के अनुसार काम नही मिले|