आदित्य नारायण ने शेयर किया अपनी नन्ही बेटी का प्यारा Video, रेड फ्रॉक में खेलते नजर आईं त्विशा

टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो होस्ट, एक्टर आदित्य नारायण को कुछ महीने पहले ही पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। इसी साल 24 फरवरी को आदित्य नारायण पहली बार पिता बने थे। तब से वह अपनी पैरंटहुड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। उनका पूरा जीवन अपनी बेटी त्विशा के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

हालांकि, इन दिनों वह अपनी लाडली बेटी त्विशा और पत्नी श्वेता अग्रवाल से दूर हैं और वह उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। फेमस सिंगर से एक्टर बने आदित्य नारायण ने अब अपनी नन्हीं बेटी का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर लोग मनमोहक होते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

आपको बता दें कि आदित्य नारायण अपनी बेहतरीन सिंगिंग के साथ एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। फिलहाल ,आदित्य नारायण “सुपरस्टार सिंगर 2” की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। अक्सर लाइव शो के लिए अलग-अलग जगह पर जाकर अपनी सिंगिंग का जलवा बिखेरते हैं। वह इन दिनों अपनी लाडली बेटी और पत्नी को बहुत ज्यादा याद कर रहे हैं। आदित्य नारायण ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा सा वीडियो साझा किया है।

आदित्य नारायण ने शेयर किया बेटी का एक प्यारा वीडियो

दरअसल, आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है वह उनकी लाडली बेटी त्विशा का है। आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में श्वेता की गोद में त्विशा बैठी खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की ड्रेस में त्विशा बहुत प्यारी लग रही हैं। वीडियो में त्विशा रेड फ्रॉक में एंजल की तरह दिख रही हैं। श्वेता भी अपनी लाडली को प्यार कर रही हैं।

आदित्य नारायण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “पापा को मम्मी और हमारी नन्हीं मार्शमैलो की याद आती है।” इस प्यारे से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में आदित्य नारायण ने अपनी बेटी को “मार्शमैलो” कहा है।

जैसे ही आदित्य नारायण ने इस वीडियो को पोस्ट किया उसके तुरंत बाद ही उनके दोस्तों और चाहने वालों ने कमेंट सेक्शन को मीठे मैसेज से भर दिए। भारती सिंह ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

23 मई को आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया था बेटी का चेहरा

आपको बता दें कि आदित्य नारायण ने 23 मई 2022 को अपनी लाडली बेटी के जन्म को 3 महीने पूरे होने पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी तस्वीर की थी, जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा किया था। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आदित्य नारायण की बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। उसकी क्यूटनेस पर कोई भी अपना दिल हार सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि त्विषा एक टोकरी में बैठी हुई बेहद क्यूट लग रही है। बास्केट में लेटी त्विशा सफेद रंग की रॉम्पर ड्रेस पहनी नजर आ रही है। इसके साथ ही सर पर लगाया नॉट वाला हेयर बैंड उन्हें बेहद प्यारा लुक दे रहा है।

आदित्य नारायण ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “कल मेरी बेटी 3 महीने की हो जाएगी। यह रही हमारी खूबसूरत परी त्विशा नारायण झा।”