पापा बन गए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, कपूर खानदान में जश्न का माहौल

आखिर इंतजार पूरा हुआ। कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी का माहौल बना हुआ है, क्योंकि बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बन गए हैं। जी हां, आप सभी लोग बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। कपल के घर बेबी के जन्म की किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपूर और भट्ट फैमिली में सब एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। वहीं फैंस इस गुड न्यूज़ को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। वहिं मम्मी-पापा बनकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तो खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई आलिया-रणबीर को ढेर सारी बधाइयां दे रहा है।

आपको बता दें कि आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में पहुंचीं। कपल को अस्पताल में जाते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे लेकिन अब रणबीर-आलिया माता-पिता बन गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल बना हुआ है। हर कोई खुशी से झूम रहा है।

आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल के महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर के हर किसी को हैरान कर दिया था। अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद फैंस हैरान होने के साथ ही काफी खुश भी हुए। तब से लेकर अभी तक हर किसी को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बच्चे के जन्म का इंतजार था। लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है। आलिया भट्ट ने अपने पहले बच्चे को बेटी के रूप में जन्म दिया है।

आलिया भट्ट ने शेयर की पोस्ट

आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक पिक्चर नोट साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शेर की फैमिली नजर आ रही है और इसमें लिखा हुआ है कि “हमारा बेबी यहां है… और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर बहुत खुश हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता !!! लव लव लव आलिया और रणबीर।”

सेलेब्स-फैंस दे रहे बधाई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को इस खुशी के मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी ढेर सारा प्यार और बधाइयां दे रहे हैं। सभी कपल के नन्हे बेबी को भी बहुत सारा प्यार और दुआएं देते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर-आलिया के बच्चे के जन्म से कपूर और भट्ट फैमिली के साथ पूरे बॉलीवुड में खुशियों का माहौल बना हुआ है। जैसे ही आलिया भट्ट की मम्मी बनने की खबर सामने आई, तभी से ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपूर खानदान की नन्हीं परी की झलक देखने को बेताब हो रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में आलिया भट्ट की फैमिली ने उनके गोद भराई का आयोजन किया था। समारोह के लिए आलिया भट्ट ने पीले रंग की अनारकली को चुना था। अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने पहले बच्चे का खुशियों के साथ स्वागत किया है।