शादी के बाद पहली बार नजर आईं आलिया भट्ट, गुलाबी सूट में लग रही थीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) विवाह के बंधन में बंधकर जीवन भर के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। 14 अप्रैल को दोनों ने अपने परिवार और करीबी मित्र की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के बाद आलिया भट्ट ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जो अभी भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को करीब 5 साल डेट किया और अब यह दोनों पति पत्नी बन गए हैं। कभी रणबीर कपूर को अपना क्रश बताने वाली आलिया भट्ट अब उनकी दुल्हनिया बन चुकी हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट अब कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। इसी बीच शादी होते ही रणबीर कपूर काम पर वापस लौट गए हैं।

टी सीरीज के ऑफिस के बाहर से रणबीर कपूर की तमाम तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं रणबीर कपूर के बाद अब ऐसा मालूम होता है कि आलिया भट्ट ने भी अपने काम पर वापसी कर ली है। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई हैं। जिसमें वह मनीष मल्होत्रा के साथ दिखाई दे रही हैं।

शादी के बाद पहली बार निकलीं आलिया भट्ट

शादी के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जो पहली तस्वीर सामने आई हैं, उसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि आलिया भट्ट ने काम पर वापसी कर ली है। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि आलिया भट्ट अपनी शूटिंग के लिए कहीं जा रही हैं या फिर अपने पर्सनल किसी काम की वजह से बाहर निकली हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आलिया भट्ट की इन तस्वीरों में आप सभी लोग देख सकते हैं कि अभिनेत्री पिंक एंड व्हाइट कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। उनका लुक बेहद सिंपल है। परंतु इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आप सभी लोग तस्वीरों में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट पैपराज़ी को देखकर वेव करती हुई भी दिख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी भी देखी जा सकती है और उनके हाथ में रची हुई मेहंदी भी दिख रही है। हालांकि, दुल्हन की मेहंदी अब थोड़ी हल्की हो चुकी है।

शादी के बाद पहली बार आलिया भट्ट निकली हैं। अभिनेत्री की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गुलाबी रंग का सूट, छोटी सी बिंदी और लाइट मेकअप आलिया भट्ट के लुक में चार चांद लगा रहा था। आलिया भट्ट ने अपने बालों को खुला रखा हुआ था।

आलिया भट्ट के चेहरे पर खुशी भी तस्वीरों में साफ-साफ देखने को मिल रही है।

अगर हम आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री आलिया भट्ट वर्तमान में धर्मा के बैनर तले बन रही फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में रणवीर सिंह के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म “ब्रह्मास्त्र” भी है, जिसमें वह पति रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।